इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- कांग्रेसियों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने की। नगर अध्यक्ष त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अगर न होती तो देश आजाद न होता। कांग्रेसी नेताओं ने देश की आजादी में अपने प्राणों की बलि दे दी। रविन्द्र कुशवाहा व पूरन सविता ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने हमेशा भाईचारे की भावना से राजनीति की है। चन्द्रभान सक्सेना, सतेन्द्र दोहरे, छोटे लाल, महेश, गुड्डू दुबे,गुलाम मोहम्मद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...