इटावा औरैया, फरवरी 14 -- शहर में लायन सफारी के निकट निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व काफी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।यहां पर तमिलनाडु से आ रहे बीच आचार्य जहां विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ हवन पूजन करायेंगे वहीं तमिलनाडु से आ रही 40 लोगों की टीम विशेष से वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुति देगी। यहां पर भीड़ के चलते बैरिकेडिंग भी की गयी है और जलाभिषेक के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी । सुबह 5:00 बजे से जहां अभिषेक होगा वहीशाम 6:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक विशेष पूजा अर्चना भी होगी। यज्ञ कुंड भी सजधज कर तैयार हो गए हैं । शनिवार की देर शाम तक केदारेश्वर मंदिर सजधज कर तैयार हो गया था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.