इटावा औरैया, जनवरी 4 -- डाक कर्मचारियों के नेता कुंवर गजेन्द्र सिंह को ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ का प्रदेशीय संगठन मंत्री बनाया गया है। उन्होने कहा है कि वे ग्रामीण डाक कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य करेंगे। वे इस समय संगठन केे शाखा अध्यक्ष हैं। संघ का बिजनौर धामपुर में अधिवेशन हुआ था जिसमें कुंवर गजेन्द्र सिह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे इटावा के डाक कर्मचारियों में प्रसन्नता है और उन्होने कुंवर गजेन्द्र सिंह को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...