सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा को बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। नगर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा यहां 400 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसे नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बड़ी कामयाबी बताया है। शुभारंभ मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से नगरवासियों को सुचारु और निर्वाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि नगर की जनसंख्या और व्यावसायिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण बिजली की मांग भी बढ़ी है। इस दृष्टि से नया ट्रांसफार्मर लगाना समय की आवश्यकता थी। उन्होंने ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन जनता की सुविधा और विकास को प्राथमिकता देता है। इसी क्रम में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का यह कदम उठाया गया है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.