चतरा, मार्च 17 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ शनिवार को संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र में कहीं-कहीं शुक्रवार को भी होली मनाई गई। वहीं, ज्यादातर जगहों पर लोगों ने होली शनिवार को खेली। क्षेत्र में महिलाएं पुरुष व कम उम्र के बच्चे सुबह से ही होली को ले विभिन्न प्रकार के रंग घोलकर पिचकारी से एक-दूसरे को रंगों में नहाते दिखे। सभी घरों में पुआ-पकवान की खुशबू आती रही। कहीं-कहीं कीचड़ के साथ भी लोगों ने होली खेली। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पुलिस बल के साथ सुबह से ही गश्ती के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...