चतरा, जुलाई 15 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। तीन धर्मो के ऐतिहासिक नगरी मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मां भद्रकाली सेवा समिति संस्था के द्वारा आयोजित कांवरियों के लिए नि:शुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था शिविर में धार्मिक भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन इंगुनिया निवासी संतीश सिंह के सौजन्य से किया गया था। धार्मिक भक्ति जागरण का शुभारंभ विद्युत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात समाजसेवी सतीश सिंह महा भद्रकाली सेवा संस्था की अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सेवा संस्था के उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, कोषाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी, सचिव निर्भय पाण्डेय, मुख्य सदस्य पुनीत राहुल चौरसिया, बिपिन चौरसिया, सुजीत सिंह, संरक्षक कुंदन पासवान ,पारस शर्मा एवं शिवम सिंह , अभिषेक सिंह, नीरज ठाकुर, दीपक गिरी हिंदुस्तानी डॉ राहुल, दीपक गिरी हिंदुस्तानी स...