हजारीबाग, फरवरी 22 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। चतरा में चल रहे तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। महोत्सव के दौरान पहली बार आयोजित फैशन शो ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया। हजारीबाग के हेमंत ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के उद्गम तथा उनकी पारंपरिक संस्कृति को मंच पर अनोखे अंदाज में दर्शाया गया। हेमंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रतीकों के माध्यम से धार्मिक विरासत की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और आकर्षक मंच सज्जा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मॉडल्स की प्रस्तुति ने स्थानीय संस्कृति और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका उद्देश्य फैशन के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.