चतरा, मार्च 10 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि इटखोरी प्रखण्ड में अवैध देशी शराब के दर्जनों मिनी फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इस पर आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन मौन है। मिनी फैक्ट्री का मुख्य अड्डा पीतीज बना हुआ है । इटखोरी व पितिज विभिन्न स्थानों व होटल के आड़ में अवैध महुआ एवं देशी विदेशी शराब धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है । इतना ही नहीं शराब कारोबारियों ने पीतीज के एक सरकारी स्कूल के समीप ही शराब का अड्डा बना दिया है। जहां देर शाम तक शराबियों का जमावड़ा बना रहता है। बता दें कि पंचायत क्षेत्र के छोटे-छोटे मोहल्लों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। अवैध रूप से महुआ से निर्मित शराब की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहने के बावजूद भी इसका कारोबार यहां फल फूल रहा है । वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपकारी विभाग को पूरी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.