चतरा, नवम्बर 7 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा जिला के सचिव के निर्देशानुसार अधिकार मित्र पूनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार प्रजापति द्वारा इटखोरी प्रखंड के कंटाहीचक गांव में दिव्यांगजनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया की दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनके प्रति समानता, सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यह समझ विकसित करना है कि दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि अलग तरह की क्षमता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना। उनके अधिकारों, योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना भेदभाव, उपेक्षा और...