रांची, फरवरी 20 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरही डुमरटोली में कृषि कार्य के लिए लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर 15 दिनों जला है। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। खेतों की सिंचाई नहीं होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं। ज्ञात हो कि हरही डुमरटोली हाथी प्रभावित गांव है, इसके बावजूद ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। आठ फरवरी को 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। किसानों ने विभाग से इसे बदलने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.