रांची, जनवरी 29 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांवों में हाथियों का झुंड पिछले डेढ़ माह से उत्पात मचा रहा है। बुधवार की देर रात चार हाथियों ने हरही, रानीडीह और महतोटोली में किसानों के खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। हरही गांव के निकट हाथियों के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और उन्हें खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद हाथी रानीडीह और हरही गांव से सटे खेतों में पहुंच गए, जहां आलू, फ्रेंचबीन और मकई सहित अन्य फसलों को खाकर या रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या चार है जो अलग-अलग समूहों में बंटकर फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। शाम ढलते ही हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए जंगल से बाहर निकल आते हैं। वर्तमान में हाथियों का यह झुंड कादी जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों ने हरही गांव के रंजीत गोप, मनोज शाही, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.