रांची, जनवरी 5 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांवों में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। रविवार की देर रात तीन हाथियों ने हरही गांव स्थित एक ईंट भट्ठे की चहारदीवारी तोड़ दी और किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के एकजुट होकर खदेड़ने पर हाथी रानीडीह और हरही गांव से सटे खेतों में पहुंच गए, जहां आलू, फ्रेंचबीन और मकई की फसलों को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की कुल संख्या चार है, जो अलग-अलग समूहों में बंट गए हैं। वर्तमान में तीन हाथियों का झुंड कादी जंगल में डटा हुआ है, जबकि एक हाथी झुंड से बिछड़कर कुल्ली जंगल पहुंच गया है। शाम ढलते ही ये हाथी भूख मिटाने के लिए जंगल से बाहर निकल आते हैं और खेतों में तबाही मचाते हैं। इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्...