रांची, फरवरी 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मदीना मैरेज हॉल परिसर में रविवार को हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हज प्रशिक्षण समन्वयक हाजी कैसर आलम ने हाजियों को हज यात्रा के दौरान मक्का में तेज गर्मी में निकलने से बचने और समय का चयन करने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त हज यात्रा के पूर्व की तैयारी के साथ हवाई यात्रा, सऊदी अरब के नियम कानून व्यवस्था की जानकारी दी। हज यात्रियों के मक्का पहुंचने के बाद उमरा करने बाद हज के धार्मिक नियमों की जानकारी दी। शिविर में रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले के लगभग 150 हज यात्री शामिल हुए। शिविर को सफल बनाने में मोह़सिन जफर, अबरार इमाम, मेराज आलम, कमरोश कैसर, नौशाद अख्तर, नबील और सरफराज की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.