रांची, फरवरी 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाहरी तालाब स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य चरम पर है। 13 मई तक मंदिर निर्माण का सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि मंदिर की 58 फीट लंबाई और 23 वर्ग फीट चौड़ाई है जबकि गुंबद की ऊंचाई 51 फीट है। मंदिर के चारों पहिए रथारूढ़ आकार के होंगे जिसे सात अश्व (घोड़े) रथ को खींचते नजर आएंगे। बंगाल से पहुंचे कारीगरों द्वारा मंदिर के गर्भगृह और बाहरी हिस्सों की कलाकृति उकेरी जा रही जिससे मंदिर की भव्यता में निखार आने लगा है। समिति द्वारा 25 नवंबर 2020 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मंदिर निर्माण के लिए भूतपूर्व जमींदार के वशंज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव और स्व. लाल बद्रीनाथ शाहदेव ने भूमि दान की है। मंदिर निर्माण में दान दाताओं के लिए समिति...