रांची, जनवरी 2 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलकसुती गांव में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवी बबलू गोप ने चार गांवों के 111 जरूरतमदों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में रानीडीह, कुम्बाटोली, कुरगी और तिलकसुती गांव के गरीब शामिल थे। उन्होंने कहा कि जीवन में मानव सेवा के लिए प्रबुद्ध नागरिकों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम शांति देवी, अजय गोप, राजा गोप, आकाश, विकास, रियांस, महाबीर, प्रतिमा, मीना, रेखी, रश्मि, रितेश, निरल और अरविंद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...