रांची, अप्रैल 7 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित पंडाल में आयोजित नौ दिनी श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ सह प्रवचन के 76वां अधिवेशन की पूर्णाहुति कर दी गई है। सोमवार की सुबह पंडित शत्रुघ्न पांडेय ने रामायण के सुंदरकांड के श्लोकों से आधारित दर्जनों पाठकर्ताओं से महायज्ञ कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर श्रीरामचरित मानस पाठ के 76वें अधिवेशन का समापन किया गया। श्रीरामचरित मानस यज्ञ समिति द्वारा रामायण के पाठकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नौ दिनी मानस पाठ और प्रवचन को सफल बनाने यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रकाश महतो, अर्पण ठाकुर, नितिन राजकण, पंचम महतो, दिवाकर शाही, जीतेन्द्र महतो, अमित महतो सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा। इसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे बाजा के साथ शोभायात्रा निकालकर पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.