रांची, फरवरी 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रुद्र महाकाल मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया और आकर्षक झांकी के साथ शिव बारात निकाली। वहीं, हरही गंगा जल मंदिर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के साथ शिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। प्रातः काल से शिव भक्तों का शिवालयों में पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। हजारों शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। रुद्र महाकाल मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक पूजन किया, इसके बाद शाम सात बजे आकर्षक झांकी के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात बनियाटोली होते हुए महावीर मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का जयमाला कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद शिव बारात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.