रांची, जून 17 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की पुरियो पंचायतों का मंगलवार को भ्रमण कर मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर मनरेगा योजनाओं को पूरा करने का निर्देश जारी किया। लोकपाल अधिकारियों की एक टीम के साथ पुरियो पंचायत पहुंची और लाभुक छोटू मुंडा, एतवा उरांव, साहिल कुजूर और फागू उरांव सहित अन्य लाभुकों द्वारा बनाए जा रहे सिंचाई कूप का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभुकों को बारिश से पहले सिंचाई कूप का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद रेखा देवी और भानुप्रताप की आम की बागवानी और देवसागर शेड निर्माण का मुआयना किया। वहीं पंचायत सचिवालय पहुंचकर मनरेगा योजनाओं के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आवंटन के बारे में बताया कि केन्द्र सरकार मनरेगा योजनाओं का आवंटन रिलीज कर दिया है। राज्य सरकार द...