रांची, जून 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मोड़ स्थित रागिनी पेट्रोल पंप से लगभग 100 गज की दूरी पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। घटना शुक्रवार को दिन के लगभग 12 बजे की है। मृतक के शरीर पर कई जख्म देखे गए। इस संबंध में मृतक 30 वर्षीय विशाल सिंह के पिता विकास सिंह ने पुत्र के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि विशाल सिंह रांची के लालपुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी करमटोली का निवासी था। वह बेड़ो में बजाज के बाइक शोरूम में काम करता था फिलहाल अपनी पत्नी के साथ बेड़ो थाना के शारदाबाड़ी चट्टी ससुराल में रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि विशाल सिंह शव अकड़ा हुआ था। वह यहां किस परिस्थिति में पहुंचा पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.