रांची, अगस्त 19 -- इटकी प्रखंड की यक्ष्मा आरोग्यशाला के इंटर वार्ड में भर्ती मरीजों का समय पर उपचार नहीं होने से 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आरोग्यशाला में सिर्फ एक ही नर्स कंचनमाला थीं, उसका भी तबादला 31 जुलाई को कर दिया गया। 12 अगस्त तक वह अस्पताल में ड्यूटी करती रहीं और 13 अगस्त को स्वत: विरमित हो गईं। देखभाल के अभाव में बीते शनिवार को 30 नंबर बेड पर इलाजरत अजय नायक और सोमवार की सुबह में 36 नंबर बेड पर इलाजरत विलियम उरांव की मौत हो गई। पांच दिन से नर्स नहीं होने से मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो पा रही थी। गाड़ी होटवार रांची निवासी अजय नायक 30 जून को इंटर वार्ड में भर्ती हुआ था। कर्मियों ने बताया कि शनिवार की देर रात को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और रविवार की सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। गुमला के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.