रांची, अप्रैल 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। गड़गांव बस्ती का नौ दिनी ऐतिहासिक 149वां मंडा पूजा महोत्सव अंतिम चरण पर है। 12 अप्रैल को सैकड़ों शिव भक्त और महिला सोकताइन दहकते अंगारों पर खाली पैर चलकर फूलखुंदी की रस्म पूरी करेंगे। इसके बाद बंगाल से पहुंचे कलाकार छऊ नृत्य और गीत की प्रस्तुति देंगे। 13 अप्रैल को दिन में मंडा झूला झूलन कर श्रद्धालुओं पर आस्था के फूल बिखेरेंगे। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा जतरा और मंडा मेला का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे से नागपुरी कलाकार रंगारंग ठेठ नागपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मंडा महोत्सव संपन्न कराने के लिए मंडा पूजा समिति गठित की गई है। समिति द्वारा लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर, प्रशासन ने भी मंडा पूजा महोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी तैयारी की है। मंडा पूजा महोत्सव में अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.