रांची, जून 27 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में भक्तों के जयकारे के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा सहित अन्य विग्रहों के साथ धर्मरथ में रथारूढ़ होकर मौसीबाड़ी पहुंचे। इस दौरान भक्तों की भीड़ भगवान का दर्शन कर निहाल हो उठी। शाम साढ़े छह बजे सभी विग्रह मौसीबाड़ी में विराजने के बाद पूजा अनुष्ठान और महाआरती के बाद भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के शयन के बाद मौसीबाड़ी मंदिर का कपाट बंद कर दिया गया। शनिवार की सुबह भगवान पुनः दर्शन देंगे। यह कार्यक्रम 10 दिन तक चलेंगे। इससे पहले मुख्य मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे खोल दिया गया। शाम साढ़े चार बजे तक भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे धर्मरस्सी के सहारे रथ को खींच कर भगवान को मौसीबाड़ी पहुंचाया गया। इधर, रथयात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.