रांची, अक्टूबर 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पूर्वी पंचायत सचिवालय प्रांगण में मंगलवार को केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) केंद्र रांची द्वारा कृषि कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत दो दिवसीय आईपीएम उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की तकनीक और सुरक्षित उपयोग की विधियों से अवगत कराना था। वनस्पति संरक्षण जिला अधिकारी अशोक कुमार ने प्रशिक्षण में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और किसानों से इसे अपनाने की अपील की। प्रशिक्षण में प्रगतिशील किसान, राज्य सरकार के कृषि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता लकड़ा और डॉ गीता एस ने यांत्रिक विधियों जैसे येलो स्टिकी, ब्लू स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.