रांची, फरवरी 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में सोमवार की रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश से किसानों को फसल पटवन के कार्य से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में शाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने लगी। लगभग 10 मिनट की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है, खासकर किसानों को इससे काफी लाभ मिला है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से उन्हें पटवन के कार्य में कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। हालांकि, तेज हवा के कारण क्षेत्र की बिजली कट गई है। समाचार लिखे जाने तक विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...