रांची, नवम्बर 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय और पंचायतों में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा के प्रति लोगों में जागरुकता, रोजगार की गारंटी और ग्राम सशक्तीकरण पर फोकस किया गया। प्रखंड और पंचायत स्तर पर मनरेगा योजना में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले मनरेगाकर्मी, मेट, बागवानी सखी और लाभुकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गए। वही सोशल मीडिया पर योजनाओं के प्रति जागरुकता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके पूर्व मनरेगाकर्मियों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग मनरेगा से जुड़े के कई स्लोगन के नारे लगा रहे थे। कई क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद प्रमुख किरण उरांव और उप प्रमुख परवेज आलम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.