रांची, अप्रैल 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई केन्द्रीय महावीर मंडल और मुस्लिम समुदाय के नौजवान कमेटी के लोग कर रहे थे। शोभायात्रा में भाईचारगी का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक तरफ हजारों रामभक्त ढोल तासा की धुन पर आगे बढ़ रहे थे। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग जगह-जगह शिविर लगाकर रामभक्तों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे तो कहीं पानी शर्बत और चना बाट रहे थे। इटकी महावीर चौक स्थित राम भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम चार बजे हजारों रामभक्तों ने सैकड़ों महावीरी झंडा, तासा, ढोल नगाड़ा, डीजे और अस्त्र-शस्त्र लेकर महावी चौक से शोभायात्रा शुरू की। शोभायात्रा बाजार परिसर, गुलजार रोड होते तपोवन मौसीबाड़ी स्थल पहुंची। जहां अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.