रांची, जनवरी 4 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी अहीर उत्थान समिति के तत्वावधान में रविवार को बाधधरा पतरा कुन्दी के पास सभा सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रीणा देवी और प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने भगवान श्रीकृष्ण और शहीद प्रकाश गोप की तस्वीर पर दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में अहीर जाति की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति जनजातियों से भी नीचे है। सरकारों की उपेक्षा के कारण यह समाज आज भी दयनीय स्थिति में है और पशुपालन पर निर्भर है। वक्ताओं ने जोर दिया कि झारखंड के मूलवासी अहीर समाज को अब तक सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों का उचित लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने सरकार से समाज के उत्थान की मांग की और युवाओं से शिक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। इससे पूर्व अतिथियों को अंगवस्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.