रांची, जनवरी 31 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के देवी मंडप मंदिर का 20वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा इटकी जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर बाजार परिसर होते बनियाटोली स्थित तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगे का आह्वान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने कलश में जल लेकर जय माता दी का नारा लगाते देवी मंडप मंदिर पहुंची और जलाभिषेक कर पूजा अनुष्ठान किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण और शाम में भंडारा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में महतो टोली, झखरा टोली, बनिया टोली, सोनार टोली सहित अन्य गांवों की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.