रांची, फरवरी 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित दर्सगाह इस्लामिया में पढ़ने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों की सहायता और विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव सह समाजसेवी आरिफ रजा ने विद्यालय प्रबंधन समिति को 50,000 रुपये की नकद सहयोग राशि प्रदान की है। उन्होंने पूर्व में इस स्कूल को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। समारोह में आरिफ रजा ने कहा कि दर्सगाह इस्लामिया जैसे शैक्षणिक और इस्लामी संस्थान समाज की अनमोल धरोहर हैं, जहां बड़ी संख्या में गरीब और अनाथ बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखना चाहिए, ताकि शिक्षा और सेवा का कार्य निरंतर चलता रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस संस्थान के विकास और भवन मरम्मत के लिए आगे आएं। विद्यालय प...