रांची, दिसम्बर 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी बाहरी तालाब स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। मंदिर निर्माण समिति ने छह मार्च से मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराएगी। फरवरी माह के अंतिम दिनों तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर 58 फीट लंबा और 25 वर्ग फीट चौड़ा है, जिसके गुंबज की ऊंचाई 51 फीट है। यह मंदिर आठ पहियों वाले रथ के आकार में होगा, जिसे सात अश्व (घोड़े) खींचते नजर आएंगे। बुंडू और बंगाल के कारीगरों द्वारा गर्भगृह और बाहरी हिस्सों में सुंदर कलाकृतियां उकेरी गई हैं। इस मंदिर का निर्माण जगन्नाथपुर, रांची के मंदिर की तर्ज पर किया गया है। मंदिर का निर्माण 25 नवंबर, 2020 में शुरू किया गया था। मंदिर के लिए जमीन भूतपूर्व जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव और स्व. लाल बद्रीनाथ शाहदेव ने दान की है।

ह...