रांची, जून 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रशासन और आशा संस्थान द्वारा आयोजित एकदिनी प्रशिक्षण शिविर में मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों को विकास योजनाओं की नई तकनीकी कार्य प्रणाली पर विशेष जानकारी दी गई। प्रशिक्षक गुरजीत सिंह ने विकेन्द्रीकरण के मूल तत्वों के केस स्टडी के माध्यम से 73वें संशोधन और जेपीआरए पेसा, जीपीईसी, जेपीसीसी के अतिरिक्त कई अन्य प्रावधानों से पंचायत जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुखिया और वार्ड सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण पहल है जो मुखिया और वार्ड सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करता है। प्रशिक्षण में आशा संस्था के परियोजना समन्वयक ललन साहू ने ग्राम पंचायत के महत्व और उनके कामकाज, योजनाओं की नीतियों पर जानकारी देते हुए मुखिया औ...