रांची, मार्च 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों में सोमवार की रात चार हाथियों का झुंड दो गुट में बंटकर फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के उत्पात से रात भर ग्रामीण हलकान रहे। भंडरा गांव के खेतों में रात नौ बजे चार हाथियों का झुंड पहुंचा और कृष्णा गोप, मंगा उरांव और बैजनाथ गोप की गेहूं और फ्रेंचबीन की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। खेतों में हाथी आने की सूचना पर ग्रामीण एकजुट होकर खदेड़ना शुरू किया। ग्रामीण बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ने में सफल रहे। इसके बाद हाथी टेंगरिया गांव पहुंचा और चरकू पाहन और मंगरा उरांव सहित अन्य किसानों की गेहूं सहित अन्य फसलो को काफी क्षति पहुंचाई। हाथियों फसल पटवन के लिए लगाई गई पानी की मशीन और पाइप क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं गड़गांव के किसान संजय उरांव और छोटका उरांव के खेत में लगी ईख को भी नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.