रांची, मई 5 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी अंचल कार्यालय में हल्का कर्मचारियों के अभाव में कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले 15 दिनों से अंचल कार्यालय में म्यूटेशन सहित कई अन्य कार्य ठप पड़े हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि 28 फरवरी को अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी सह सीआई गुरवा सिंह मुंडा सेवानिवृत्त हो गए थे। 19 अप्रैल को हल्का कर्मचारी रितेश कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद हल्का दो के कर्मचारी अनीता हेम्ब्रोम को सीआई का पदभार सौंपा गया, परंतु अस्वस्थ होने के कारण वह 15 दिनों की छुट्टी पर चली गईं। इससे अंचल कार्यालय में म्यूटेशन सहित जमीन से संबंधित कई अन्य प्रशासनिक कार्य का निष्पादन बंद हो गया। यहां अबतक 188 म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हैं। इस संबंध में सीओ मो अनीश ने बताया कि अंचल में हल्का कर्मचारियों की पदस्थापना...