रांची, जून 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। चार फरवरी को नगड़ी के चौली पतरा टोल प्लाजा पर हादसे का शिकार बने मृतक और घायलों के परिजनों के साथ इटकी अंचल कार्यालय में प्रशासन की बुधवार को वार्ता विफल हो गई है। आंदोलनरत ग्रामीण अड़ गए हैं कि जब तक मुआवजा की भरपाई नहीं की जाएगी तब तक टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली बंद रहेगी। सीओ मो अनीश ने अनुमंडल पदाधिकारी रांची के निर्देश पर ग्रामीण और पीड़ित परिवार को वार्ता के लिए बुलाया था। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी और उन्हें कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया, परंतु ग्रामीण अपनी मांग अड़े रहे। इसके बाद सीओ ने एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकिता कुमारी से मोबाइल पर बात कर ग्रामीणों की मांग बताई, परंतु डायरेक्टर ने अब और मुआवजा देने से असमर्थ होने की बात कही। उन्होंने कहा टोल प्लाजा बंद कर भारत सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.