मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- सपा विधायक नवाब जान के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर फर्जी साइन कर पुलिस अधीक्षक से तबलीगी इज्तमा स्थगित करने का अनुरोध किया गया। विधायक नवाब जान ने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए बड़ी साजिश की गई है। वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। विधायक नवाब जान खान ने आरोपियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपने फर्जी लेटर हेड की प्रति मीडिया को उपलब्ध कराते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई भी पत्र पुलिस अधीक्षक को नहीं दिया और उन्होंने तबलीगी इज्तमा की इजाजत देने के लिए पुलिस अधीक्षक और डिप्टी एसपी से स्वयं अनुरोध किया था। उनके खिलाफ बड़ी साजिश की गई है। वह इस मामले में लखनऊ से लौटकर निश्चित रूप से मुकदमा दर्ज कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.