गोपालगंज, फरवरी 12 -- कटेया, एक संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 20 लाख रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भोरे थाना क्षेत्र के बगहवा मिश्र गांव निवासी रामाशंकर बैठा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि एक फरवरी 2025 को उनकी मुलाकात बाबू जमुनहा निवासी रंजीत यादव से भाटपोइया स्थित रिया गल्फ इंटरप्राइजेज नामक कार्यालय में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें रोजगार के लिए इजरायल भेजने व 1800 डॉलर प्रतिमाह वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की मांग की। उक्त कार्यालय में मौजूद अतुल कुमार बर्नवाल,भोला सिंह,अमित कुमार व कुंजेश बर्नवाल से एक साथ इजरायल भेजने की बात कही गई। भरोसे में आकर पांचों लोगों ने चार-चार लाख रुपए, कुल 20 लाख रुपए ...