विकासनगर, मार्च 8 -- कालसी क्षेत्र के कोटी इच्छाड़ी डैम में शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष कालसी भुवन पुजारी ने बताया कि सूचना मिली कि कोटी इच्छाड़ी डैम में शव बहकर आया है। सूचना पाकर थाना कालसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को इच्छाड़ी डैम के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला। शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया कि मृतक की उम्र पचास साल लग रही है। छाती पर कुशुम आई लव यू गुदा है। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोटि-इच्छाड़ी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों से भी शिनाख्त के प्रयास किए गए परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को विकासनगर मोर्चरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.