हजारीबाग, मई 19 -- इचाक, प्रतिनिधि। जानलेवा और हानिकारक मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कारोबारी और सेवन करने वालों के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने का निर्णय मोकत्मा शिव मंदिर में बैठक के बाद लिया गया। इसमें बेचने वालो पर एक लाख जुर्माना, सेवन करने वालों पर 50 हजार दंड लगाने पर सहमति बनी।बैठक में मोकत्मा गांव के राजनैतिक, सामाजिक, शिक्षाविद शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में फैल रहे नशा, जुआ, चोरी व छिनतई पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक मे निर्णय लिया गया की जो व्यक्ति ड्रग्स का कारोबार व सेवन करते हुए पकड़े गए तो समाज उन्हे बिना दंड के नहीं छोड़ेगा। इसके बाद भी आदत से बाज नहीं आने पर पुलिस के हवाले करने का निर्णय किया गया। साथ ही पुलिस को सूचना देने वालो को दस हजार इनाम दिया जायेगा। बैठक मे आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.