हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक के औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाला मोकतमा गांव में संचालित अवैध आरा मील में रेंजर सत्येंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने छापामारी की। जिससे लकड़ी तस्करों ,अवैध आरा मील संचालकों और लकड़ी तस्करों में दहशत है।रेंजर सतेंद्र कुमार ने बताया कि वन डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी, कि इचाक के मोकतमा में अवैध आरा मील संचालित है। जिसे नेस्तनाबूद करने तथा अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वन कर्मियों की टीम गठित कर शनिवार को छापामारी की गई। छापामारी में आरा मशीन को उखाड़ दिया गया। मशीन ,जेनरेटर और चीरा हुआ लकड़ी जब्त करते हुए हजारीबाग डीएफओ ऑफिस ले जाया गया । रेंजर ने बताया कि संचालक सूरज प्रसाद के खिलाफ वन विभाग के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.