हजारीबाग, मार्च 19 -- इचाक (हजारीबाग)प्रतिनिधि। प्रखंड के अलौंजा खुर्द गांव निवासी गीता कुमारी 25 वर्ष पिता तेजो राणा की मौत संदेहात्मक स्थिति में कर्नाटक के कोलार जिला अंतर्गत मलुर में हो गई। सहकर्मी इसे आत्महत्या बता रहे हैं पर परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। इस लिए पिता ने सहकर्मियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। मृतका के पिता तेजो राणा ने इचाक थाना में आवेदन दिया है। जिसमें सचिन कुमार, मेरी कुल्लू और उसके तीन सहकर्मी मनोज कुमार, नितेश कुमार उर्फ कृष्णा तथा कलावती कुमारी (विष्णुगढ़ )को गीता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इधर मंगलवार को शव के साथ मृतिका गीता कुमारी के परिजनों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप धरना प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि गीता पढ़ी-लिखी और मेहनतकश थी वह आत्महत्या नहीं कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.