लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- सीजीएन पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र (27131) में जून सत्र 2025 की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी बीए, बीकॉम, एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास) के साथ-साथ छह माह के रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स और एक वर्षीय डिप्लोमा (आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि) में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर किया जा सकता है। विशेष बात यह है कि इग्नू में वे छात्र भी प्रवेश पा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.