लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- सीजीएन पीजी कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन एवं ओडीएल मोड के अंतर्गत प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विस्तारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता पंजीकरण तैयार रखना होगा तथा डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), श्रेणी प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग), पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर की स...