मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी सत्र 2026 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इस सत्र में इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इग्नू देश का प्रमुख मुक्त विश्वविद्यालय है, जो गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। हिंदू कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र पर कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, पत्रकारिता, ज्योतिष, भगवद्गीता, हिंदू अध्ययन, पर्यावरण, लाइब्रेरी साइंस सहित अनेक विषयों में पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.