हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जनवरी सत्र की परीक्षाएं चल रही हैं। पहली पाली में कुल 26 परीक्षार्थियों में से 22 ने विभिन्न कोर्सों में परीक्षा दी, जबकि चार अनुपस्थित रहे। शनिवार की शाम की पाली में डॉ. बी.एस. पांडे लखनऊ द्वारा भेजे गए ऑब्जर्वर ने छात्रों के स्टूडेंट कार्ड और मोबाइल जांचकर आवश्यक निरीक्षण किया और सभी को सही पाया। इग्नू के कोऑर्डिनेटर डॉ. कुश कुमार मिश्रा, निरीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, आरएल वर्मा और श्री संजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. पांडे ने बताया कि इग्नू में 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं स्नातक, स्नातक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले भी डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से कोर्स कर सकते हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.