जमशेदपुर, फरवरी 21 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए 'पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग' प्रोग्राम में प्रवेश की घोषणा कर दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, रांची द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य कार्यरत नर्सों के पेशेवर कौशल को और अधिक निखारना और उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शुभकांत मोहंती ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।इस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए वे नर्सें पात्र होंगी जो आरएनआरएम के रूप में पंजीकृत हैं। पात्रता मापदंडों के अनुसार, 12वीं के साथ जीएनएम और न्यूनतम दो वर्ष का कार्य अनुभव, या 10वीं के साथ जीएनएम और पांच व...