मुरादाबाद, अगस्त 5 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने जनवरी सत्र 2025 के लिए नए प्रवेश और अगली कक्षा व सेमेस्टर के पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। पहले दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। अब नए अथवा पुराने दोनों प्रकार के अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हिंदू कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि वर्तमान में इग्नू का पंजीकरण पोर्टल भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों छात्रों के लिए खुला हुआ है। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों सहित विभिन्न विषय क्षेत्रों में 300 से अधिक पाठ्यक्रम में पढ़ने की सुविधा देता है। अपने रुचि के विषय में प्रवेश के लिए अधिक जानकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.