रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) और भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत स्किल ट्रेनिंग लागू करने और इग्नू के क्षेत्रीय केंद्रों में स्किल सेंटर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली के कौशल भवन में इग्नू की कुलपति प्रो उमा कांजीलाल और एमएसडीई की सेक्रेटरी देबाश्री मुखर्जी और दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह सहयोग भारत की राष्ट्रीय स्किलिंग प्राथमिकताओं के साथ उच्च शिक्षा को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एमओयू के तहत, सभी 70 इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों में स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। ये सेंटर पीएमकेवीवाई के तहत एनएसक्यूएफ-अलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.