रांची, सितम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2025 शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन और पुनःपंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 सितंबर, कर दी है। यह सुविधा स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगी। नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीए) मोड, दोनों में उपलब्ध है। नामांकन व पुनःपंजीकरण के लिए अभ्यर्थी- https://ignouadmission.samarth.edu.in/ और https://onlinerr.ignou.ac.in, लिंक का उपयोग कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- www.ignou.ac.in पर भी उपलब्ध है। नामांकन और पुनःपंजीकरण के लिए- 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने अनुसूचित जाति (एसी) और अनुसूचित जनजाति (ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.