जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की संभावनाओं और लाभों से अवगत कराना था। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, रांची के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मोतीराम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम का समन्वय जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की डॉ. त्रिपुरा झा द्वारा किया गया।डॉ. मोतीराम ने अपने संबोधन में इग्नू को विश्व का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय बताते हुए कहा कि यह संस्थान उन लोगों के लिए वरदान है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित शिक्षा से नहीं जुड़ पाते। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों और कामकाजी युवाओं के लिए उपलब्ध पाठ्यक्रमों ...