रुद्रप्रयाग, नवम्बर 1 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के मौके पर जनपद के तहसील वसुकेदार क्षेत्र के ग्राम भौंर में पहुंचे। जहां उन्होंने बीते अगस्त माह में आई आपदा प्रभावित परिवारों से वार्ता की। साथ ही राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने ग्राम भौंर में आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके अनुभवों और समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.